क्रिकेट
MI vs SRH Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच से आप अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच में रनों का अंबार लग सकता है. क्योंकि एसआरएच के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा काफी तगड़ी फॉर्म है. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के सामने जसप्रीत बुमरह की भी चुनौती होगी. हालांकि MI और SRH ने अब तक 6 मैचों में 2-2 जीत हासिल की है. एमआई की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है, जबकि SRH 9वें पायदान पर है. इस मैच के लिए इन खिलाड़ियों को चुनकर अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
मुंबई के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 118 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है. लेकिन रनों की पीछा करने वाली टीम 63 बार जीते है. ऐसे में यहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाज कर सकता है. यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 61 बार और टॉस हारने वाली टीम ने 57 बार मुकाबला जीता है.
मुंबई- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
हैदराबाद- ईशान किशन, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकर और ईशान मलिंगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.