Advertisement

MI vs DC Pitch Report: मुंबई में लगेगा रनों का अंबार या दहाड़ेंगे गेंदबाज? जानें कैसी है वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs DC Pitch Report: आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानें पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
MI vs DC Pitch Report: मुंबई में लगेगा रनों का अंबार या दहाड़ेंगे गेंदबाज? जानें कैसी है वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs DC Pitch Report.

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से हमें प्लेऑफ की चौथी टीम में मिल सकती है. डीसी के लिए ये मैच करो या मरो होगा. क्योंकि इस मैच की हार से टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो जाएगी. हालांकि इसी वजह से ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच गेंदबाजों के लिए कब्रिस्तान साबित होती है. यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे समान उछाल मिलता है और बल्लेबाज गेंद को अच्छे से खेल सकते हैं. इसी वजह से यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. लेकिन तेज गेंदबाज अगर अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करें, तो उन्हें सफलता मिल सकती है. 

एमआई बनाम डीसी हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई ने 20 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं. ऐसे में दिल्ली पर मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. 

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement