क्रिकेट
MI vs CSK Weather Pitch: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जाना है. यहां जानिए मौसम का हाल कैसा रहेगा.
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में इससे पहले दोनों टीमें एक दूसरे से चेपॉक स्टेडियम में भिड़ी थीं और सीएसके ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस अपनी हार का बदला लेना चाहेगी. एमआई और सीएसके बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. आइए जानते हैं कि मुंबई मौसम का हाल कैसा रहेगा. क्यां मुंबई में बेंगलुरु जैसा हाल होगा.
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मैच के वक्त बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे वो पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि तापमान 30 डिग्री सेल्यिस रहने की उम्मीद हैं.
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई की टीम ने 20 बार जीत हासिल की है. वहीं सीएसके अब तक 18 मुकाबले जीती है. इन आंकड़ों देखने को एमआई का सीएसके पर पलड़ा भारी है. लेकिन पिछले मुकाबले में सीएसके ने बाजी मारी थी. अब एमआई की टीम भी अपनी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.