Advertisement

MI vs CSK Pitch Report: मुंबई लेगी चेन्नई से अपनी हार का बदला? जानें कैसी है वानखड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस अपनी हार का बदला लेना चाहेगी. यहां जानिए मुंबई की पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
MI vs CSK Pitch Report: मुंबई लेगी चेन्नई से अपनी हार का बदला? जानें कैसी है वानखड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs CSK Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में इससे पहले दोनों टीमें एक दूसरे से चेपॉक स्टेडियम में भिड़ी थीं और सीएसके ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस अपनी हार का बदला लेना चाहेगी. एमआई और सीएसके बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. आइए जानते हैं कि मुंबई  वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है.  

एमआई वर्सेस सीएसके मैच के वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. यहां की पित लाल मिट्टी की बन हुई है, जिससे काफी उछाल मिलता है. ऐसे में गेंद बल्ले पर और भी अच्छे से आती है. इस पिच पर काफी काफी हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. हालांकि स्पिनर्स के लिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सिमित मदद मिलती है. 

वानखेड़े स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड्स

मुंबई के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 119 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है. लेकिन रनों की पीछा करने वाली टीम 64 बार जीते है. ऐसे में यहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाज कर सकता है. यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 62 बार और टॉस हारने वाली टीम ने 57 बार मुकाबला जीता है. 

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई की टीम ने 20 बार जीत हासिल की है. वहीं सीएसके अब तक 18 मुकाबले जीती है. इन आंकड़ों देखने को एमआई का सीएसके पर पलड़ा भारी है. लेकिन पिछले मुकाबले में सीएसके ने बाजी मारी थी. अब एमआई की टीम भी अपनी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement