Advertisement

MI vs CSK से पहले दिखा बुमराह-धोनी का 'भाईचारा', CSK ने शेयर दिया मजेदार वीडियो

Mumbai Indians vs Chennai Super kings: एमआई और सीएसके मैच से पहले खिलाड़ियों को बीच भाईचारा दिखा है. चेन्नई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Latest News
MI vs CSK से पहले दिखा बुमराह-धोनी का 'भाईचारा', CSK ने शेयर दिया मजेदार वीडियो

MI vs CSK

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी कमर कस रही है. लेकिन मैच से पहले खिलाड़ियों के बीच भाईचारा नजर आया है. दरअसल, सीएसके ने कप्तान एमएस धोनी और एमआई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस सीजन एमआई और सीएसके के बीच भिड़ंत हो चुकी हैं. लेकिन उस मैच में बुमराह मौजूद नहीं थे. सोशल मीडिया पर बुमराह और धोनी की वीडियो खूब वायरल हो रही है. 

धोनी-बुमराह का दिखा भाईचारा

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से पहले एमएस धोनी और जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप साफ दे सकते हैं कि बुमराह माही के पास जाते हैं और फिर माही उन्हें गले लगाते हैं. सीएसके ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा Jassi Mahi-BHAIchaara. अब फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. 

क्या मुंबई ले पाएगी सीएसके से बदला

आईपीएल 2025 में एमआई और सीएसके के बीच 23 मार्च को मुकाबला चेपॉक में खेला गया था. इस मैच को सीएसके ने अपने नाम किया था. वहीं अब इस सीजन ये दोनों अपना दूसरा मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में एमआई की टीम अपनी हार का बदला सीएसके से लेना चाहेगी. लेकिन अब एमएस धोनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जिससे हार्दिक पांड्या को कड़ी चुनौती मिलेगी और टीम के लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी.   

मुंबई-चेन्नई की टीमें

एमआई- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह. 

सीएसके- एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement