क्रिकेट
MI vs CSK Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से आप अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 यहां से बना सकते हैं.
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में इससे पहले दोनों टीमें एक दूसरे से चेपॉक स्टेडियम में भिड़ी थीं और सीएसके ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस अपनी हार का बदला लेना चाहेगी. मुंबई और चेन्नई मैच से आप अपनी यहां से परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और इन खिलाड़ियों को अपना कप्तान-उपकप्तान भी चुन सकते हैं.
मुंबई के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 119 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है. लेकिन रनों की पीछा करने वाली टीम 64 बार जीते है. ऐसे में यहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाज कर सकता है. यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 62 बार और टॉस हारने वाली टीम ने 57 बार मुकाबला जीता है.
कप्तान- हार्दिक पांड्या
उपकप्तान- रचिन रवींद्र
विकेटकीपर- रयान रिकल्टन
ऑलराउंडर- विल जैक्स, विजय शंकर
बल्लेबाज- सूर्यकुमार, शिवम दुबे, रोहित शर्मा
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नूर अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर- दीपक चाहर या तिलक वर्मा
एमआई- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
सीएसके- एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.