Advertisement

कौन हैं रचना कृष्णा जिस पर दिल हार बैठे भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, देखें शादी की तस्वीरें

Prasidh Krishna Wife:भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गर्लफेंड रचना कृष्णा से शादी कर ली है. इन दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

कौन हैं रचना कृष्णा जिस पर दिल हार बैठे भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, देखें शादी की तस्वीरें

प्रसिद्ध कष्णा ने रचना कृष्णा से शादी की. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के स्टार पेसर व भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा से शादी रचा ली है. 6 जून को प्रसिद्ध कृष्णा की सगाई की खबर सामने आई थी. सगाई के दो दिन बाद ही प्रसिद्ध कृष्णा शादी के बंधन में बंध गए. सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा की शादी की फोटो शेयर की है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बधाई देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा की दुल्हनियां रचना कृष्णा कौन हैं. 

शादी के बाद सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी पत्नी रचना कृष्णा की फोटो खूब वायरल हो रही है. वायरल फोटो में देख सकते हैं कि पत्नी को माला पहनाते हुए  प्रसिद्ध कृष्णा बहुत खुश नजर आ रहे हैं. ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार हुए  प्रसिद्ध कृष्णा और रचना कृष्णा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. बता दें कि शादी की तस्वीरों के साथ इस नवविवाहित जोड़े की हल्दी रस्म के दौरान की भी कई फोटोज सामने आई है.

 

जानिए कौन हैं रचना कृष्णा?

शादी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा चर्चा में हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि रचना कृष्णा कौन हैं. जिस पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा अपना दिल  हार बैठे. प्रसिद्ध कृष्णा लम्बे समय से रचना कृष्णा को डेट कर रहे थे. रचना कृष्णा के सोशल मीडिया अकॉउंट प्राइवेट होने के कारण उनके बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रचना कृष्णा बिजनेस वीमेन हैं. उन्होंने एक एडटेक बिजनेस शुरू किया है. जिसका काम कॉर्पोरशन और छात्रों के बीच ब्रिज बनाना है. 

 

प्रसिद्ध कृष्णा के आईपीएल रिकॉर्ड 

प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल डेब्यू 6 मई, 2018 में किया था. अब तक वह कुल 51 मैच खेल चुके हैं. जिसमें लगभग 35 की औसत से 49 विकेट लिया है. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.92 की रही है. वहीं,  प्रसिद्ध कृष्णा के इंटरनेशनल डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था. कृष्णा ने अब तक 14 एकदिवसिय मैच खेले हैं. इसमें गेंदबाजी करते हुए 23.92 की औसत से 25 विकेट झटके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement