Advertisement

अब नहीं दिखेंगे बाउंड्री पर अमेजिंग कैच, MCC ने 'बन्नी हॉप' को बताया अवैध; जानें कब से लागू होगा नियम

Boundary Catch New Rule: एमसीसी ने बाउंड्री पर कैच के नियम में बड़ा बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक 'बन्नी हॉप' को अब अवैध माना जाएगा.

Latest News
अब नहीं दिखेंगे बाउंड्री पर अमेजिंग कैच, MCC ने 'बन्नी हॉप' को बताया अवैध; जानें कब से लागू होगा नियम
Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट के फील्ड में अक्सर फील्डर हैरतअंगेज कैच लेकर मुकाबले को रोमांचक कर देते हैं. वही टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर मैच भारत की झोली में डाल दी थी. इसी बीच मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) ने बाउंड्री पर कैच के नियम में बड़ा बदलाव किया है. अब 'बन्नी हॉप' के जरिए पकड़े गए कैच को सही नहीं माना जाएगा. 

बन्नी हॉप के नियम के मुताबिक जब कोई फील्डर बाउंड्री पर गेंद हवा में उछालकर खुद मैदान के बाहर चला जाए. फिर खुद भी वापस आकर कैच पूरा करता है. एमसीसी के नए नियम के मुताबिक अब श्रेत्ररक्षण को बॉल को बाउंड्री के अंदर ही पकड़ना होगा. 

क्या है नया नियम

बिग बैश लीग में माइकल नेसर द्वारा पकड़ा गया ‘बन्नी हॉप’ कैच काफी विवाद में रहा था.  नेसर ने यह कैच बीबीएल 2023 में लिया था. जहां उन्होंने गेंद को दोनों हाथों से पकड़ा था.

उन्होंने गेंद को ऊपर उछाला, पहले हवा में उड़ते हुए, रस्सियों के बाहर गिरे, और फिर फिर से कूदे, दोनों पैरों को हवा में रखते हुए गेंद को वापस फील्डर की ओर बढ़ाया. फिर वह कैच पूरा करने के लिए खेल के मैदान में वापस कूदे. बल्लेबाज को आउट करार दिया गया. 

कब लागू होगा नियम 

एमसीसी के नए बाउंड्री कैच के नियम के अनुसार अब फील्ड पर ही कैच को वैध माना जाएगा. ये नियम आईसीसी के प्लेइंग कंडीशन में इसी महीने लागू हो जाएगा. वही एमसीसी में अक्टूबर 2026 में होगा. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement