Advertisement

LSG VS RCB Pitch Report: लखनऊ में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? देखें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

LSG VS RCB Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2025 का 7वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए इस मैच से पहले लखनऊ के पिच का हाल जान लेते हैं.

Latest News
LSG VS RCB Pitch Report: लखनऊ में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? देखें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Add DNA as a Preferred Source

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru In Hindi: आईपीएल 2025 के सीजन का आखिरी लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज करके आरसीबी अंकतालिका में टॉप-2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी. वही एसएलजी की टीम जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेगी. लखनऊ के पिच पर एक बार फिर बल्लेबाजों के बल्ले से रनों की बारिश होगी. यह इकाना में गेंदबाज कहर बरपाएंगे. 

आरसीबी इस समय 13 मैच में 8 जीत के साथ अंकतालिका में 17 पॉइंट्स लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है. वही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 13 मैच में सिर्फ 6 मुकाबले में जीत मिली सकी है. वो 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7 नंबर पर है. आइए जानें लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का हाल कैसा है.  

एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच के लिए इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए खूब मददगार रही है. पिछले 2 मैच में इस मैदान पर 2 बार 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ है. हालांकि इकाना के विकेट पर स्पिन गेंदबाज को काफी टर्न मिलता है. जिससे बैट्समैन को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन एक बार फिर इस पिच पर रनों का अंबार लग सकता है. 

इकाना स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स 

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कुल 21 मैच खेले गए हैं. जिसमें 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वही रनों का पीछा करने करने वाली टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है. जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड 

लखनऊ और बेंगलुरु के बीच अबतक आईपीएल में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 3 मैच जीत मिली है. वही लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबले में जीत मिली है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड 

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, विलियम ओरूरकेबेंच सपोर्ट स्टाफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement