Advertisement

देर आए लेकिन दुरुस्त आए, LSG के आखिरी मैच में फॉर्म में आए Rishabh Pant, शतक लगाकर स्पाइडर-मैन के अंदाज में किया सेलिब्रेट

आईपीएल 2025 का आखिरी मुकाबला यानी 70वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है.

Latest News
देर आए लेकिन दुरुस्त आए, LSG के आखिरी मैच में फॉर्म में आए Rishabh Pant, शतक लगाकर स्पाइडर-मैन के अंदाज में किया सेलिब्रेट

Rishabh pant century.

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का आखिरी मुकाबला यानी 70वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है. उन्होंने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और टीम एक विशाल स्कोर तक लेकर गए हैं. इतना ही नहीं इस शतक के बाद पंत ने स्पाइडर-मैन के स्टाइल में अपनी सेंचुरी सेलिब्रेट की है. पंत की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

पंत ने फॉर्म में की दमदार वापसी

ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने 54 गेंदों में शतक पूरा किया और फिर 61 गेंदों में 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 118 रनों की पारी खेली. पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगा दिया है. पंत आईपीएल 2025 में काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की खूब धुलाई की और फॉर्म में वापसी कर ली है.

इस तरह किया सेलिब्रेट

ऋषभ पंत ने अपने इस शतक के बाद स्पाइडर-मैन की तरह इसे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने बैट, हेलमेट और ग्लव्स उतारकर बीच मैदान पर गुलाटी लगाई है, जिसे देखने के बाद फैंस तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं फैंस उनका ये सेलिब्रेशन काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement