Advertisement

'फाइनल देखने आओ इंडिया...' लखनऊ के खिलाफ RCB की जीत पर Vijay Mallya ने किया पोस्ट, तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल

LSG vs RCB: लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की जीत पर विजय माल्या ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है.

Latest News
'फाइनल देखने आओ इंडिया...' लखनऊ के खिलाफ RCB की जीत पर Vijay Mallya ने किया पोस्ट, तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल

LSG vs RCB

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने हारे हुए मैच को सिंगल हैंडेड ही जिता दिया. उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली. वहीं आरसीबी ने इस जीत के साथ क्वालिफायर 1 में क्वालिफाई कर लिया है, जिसके बाद विजय माल्या ने जीत पर एक पोस्ट शेयर किया था, तो फैंस ने अब उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया. 

विजय माल्या ने शेयर किया पोस्ट

विजय माल्या ने आरसीबी की जीत पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज रात एलएसजी पर अभूतपूर्व जीत हासिल करने और आईपीएल में सबसे ज्यादा घर के बाहर जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए आरसीबी को बधाई. उम्मीद है कि मजबूत गति और प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के रास्ते में साहसिक खेल खेलने में सक्षम बनाएगी."

फैंस ने जमकर किया ट्रोल

विजय माल्या की पोस्ट पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, फाइनल देखने इंडिया आओ. जबकि दूसरे ने लिखा, प्लीज प्लेऑफ देखने भारत आओ. तीसरे ने लिखा तुम कब आ रहे हो. इसी तरह से कई यूजर्स ने विजय माल्या को ट्रोल किया है. 

ऐसा रहा एलएसजी-आरसीबी मुकाबला

एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी को 228 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को आरसीबी ने 18.4 ओवरों में ही चेज कर दिया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टीम के लिए पहले विराट कोहली ने 30 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. उसके बाद जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए. हालांकि जितेश को मयंक अग्रवाल से पूरा साथ मिला. मयंक ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए. जितेश और मयंक के बीच 107 रनों की 5वें विकेट के लिए साझेदारी भी हुई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement