Advertisement

LSG vs GT Pitch Report: स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है लखनऊ की पिच

LSG vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
LSG vs GT Pitch Report: स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है लखनऊ की पिच

LSG vs GT Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार डबल हेडर में खेला जाएगा. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एलएसजी और जीटी ने 3-3 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें लखनऊ ने 2 मैच और गुजरात ने सिर्फ 1 मैच जीता है. हालांकि लखनऊ को अगर टॉप-4 में जगह बनानी है, तो गुजरात को हराना ही होगा. लेकिन टीम के लिए जीत इतनी आसान नहीं रहेगी, क्योंकि गुजरात लखनऊ को उसके घर कड़ी टेक्कर देने वाली है. आइए जानते हैं कि लखनऊ की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा. 

लखनऊ की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाज और फिर बीच के ओवरों में स्पिनर्स अपना जादू चलाते हैं. बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है. इसी वजह से यहां काफी लो स्कोरिंग मुकाबले होते हैं. ओस के कारण रनों की पीछा करना आसान होता है, जिससे कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं. 

LSG vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने 3 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि आंकड़ों के हिसाब से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद हैं. 

कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल?

एलएसजी और जीटी के बीच मैच दोपहर में खेला जाना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ में रविवार को धूप खिली रहेगी. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वो मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. वहीं तापमान 36 से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस के रहने की उम्मदी है. वहीं 17 प्रतिशत नमी भी रह सकती है. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

लखनऊ- ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement