क्रिकेट
LSG vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मई को मुकाबला खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मई को मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले एलएसजी ने चेन्नई का दौरा किया था, जहां लखनऊ की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब सीएसके एलएसजी के घर पर खेलेगी और अब टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी. लेकिन इस मैच में पिच अहम किरदार निभाएगी. ऐसे में जानते हैं कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा.
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच काफी धीमी है और स्पिनर्स के लिए मददगार है. स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाजों को स्लोवर गेंद पर विकेट मिल सकता है और काफी कारगर साबित होती है. लेकिन अगर बल्लेबाज क्रीज पर पैर जमा लेता है, तो वो लंबी और अच्छी पारी खेल सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 160-170 के बीच रहा है. इस सीजन यहां पर अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दो बार रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. हालांकि, पिछले मैच में एलएसजी ने आरसीबी के खिलाफ 213 रन बनाए थे और स्कोर डिफेंड करते हुए 9 रनों से मुकाबला जीत लिया था.
LSG vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 3 मुकाबले खेले गए हैं, जबकि लखनऊ की टीम ने भी 3 मुकाबले खेले गए हैं. हालांकि, एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
लखनऊ- ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.
चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से