क्रिकेट
आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर को पद से हटाया जा सकता है. वही मेंटोर जहीर खान को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के चलते जस्टिन लैंगर की हेड कोच के पद से छुट्टी हो सकती है. लैंगर की कोचिंग में दूसरी बार एलएसजी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है. ऐसे में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार जस्टिन लैंगर की हेड कोच के पद से हटाया जाएगा. वही जहीर खान को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. जो इस सीजन ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर बने थे.
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन दूसरे हाफ में एलएसजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. जिसकी वजह से लखनऊ लगातार दूसरी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका बड़ा फैसला ले सकते हैं.
जस्टिन लैंगर ने आईपीएल 2023 में एंडी फ्लावर की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में लखनऊ का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. आईपीएल 2024 में एलएसजी की टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर रही थी. वही इस सीजन लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. जबकि दो मैच अभी बाकी हैं.
जस्टिन लैंगर के कार्यकाल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही. जिसकी वजह से जस्टिन लैंगर पर एक्शन की तैयारी हो रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान और हेड कोच जस्टिन लैंगर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ियों से बातचीत बंद कर दी.
जिसकी वजह से जहीर खान ही पूरा काम संभाल रहे हैं. लैंगर और जहीर में अभी तक तालमेल देखने को नहीं मिला है. जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.