Advertisement

लॉर्ड्स टेस्ट में एक या दो कितने स्पिनर के साथ उतरेगी टीम इंडिया, उपकप्तान ऋषभ पंत ने कर दिया खुलासा

IND vs ENG Lord's Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में महामुकाबला देखने को मिलेगा. इस बीच भारतीय टीम संतुलन को लेकर ऋषभ पंत ने बड़ा खुलासा किया है.

Latest News
लॉर्ड्स टेस्ट में एक या दो कितने स्पिनर के साथ उतरेगी टीम इंडिया, उपकप्तान ऋषभ पंत ने कर दिया खुलासा
Add DNA as a Preferred Source


भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है. तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे. उन्होंने टीम संयोजन से जुड़े अहम संकेत दिए. एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर के साथ उतरी थी. ऐसे में सवाल है कि लॉर्ड्स में भारतीय टीम का गेंदबाजी संयोजन क्या होगा. इसपर भारत के उपकप्तान ने हैरान करने वाला जवाब दिया है. 

ऋषभ पंत ने कहा कि फिलहाल सभी विकल्प खुले हैं. बातचीत चल रही है. हम मैच से पहले तय करेंगे कि टीम में 3 तेज गेंदबाज और 1 स्पिनर होगा या 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर. 

पंत ने जमकर की बुमराह की तारीफ 

ऋषभ पंत ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है.  उन्होंने कहा कि बुमराह की सटीकता और मैच की परिस्थिति के मुताबिक उनका दिमाग जिस तरीके से काम करता है. वही उन्हें खास बनाता है. जसप्रीत बुमराह पहला टेस्ट खेले थे. जबकि दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था. लॉर्ड्स की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती है. ऐसे में बुमराह की वापसी तीसरे टेस्ट में तय मानी जा रही है. बुमराह अगर प्लेइंग इलेवन में आते हैं, तो प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर जाना पड़ सकता है. 

वही करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर लगभग 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है. लेकिन, शुरुआती 2 टेस्ट की 4 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. ऐसे में तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर भी सवाल है. लेकिन, माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें एक मौका और दे सकता है. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर में किसी एक का चयन भी बेहद अहम और मुश्किल फैसला होगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement