क्रिकेट
youngest SA batter to score Test century: साउथ अफ्रीका के 19 साल और 93 दिन के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाकर 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब वो टेस्ट टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए है.
19 साल और 93 दिन युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस शनिवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी टीम के पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकी बन गए हैं.
प्रीटोरियस ने पहले दिन के खेल के दूसरे सेशन के दौरान अपनी पारी की 113वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने ग्रीम पोलक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे युवा टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
ग्रीम पोलक की उम्र 19 साल और 317 दिन थी. जब उन्होंने 1964 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक बनाया था. 61 साल पुराने रिकॉर्ड को लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने धराशायी कर दिया. प्रीटोरियस 160 गेंदों पर 153 रन की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल हैं. प्रीटोरियस जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे. तब साउथ अफ्रीका 23 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी.
Lhuan-dre Pretorius breaks a 61-year-old national record 💥#ZIMvSA pic.twitter.com/H6t1zacarp
— Wisden (@WisdenCricket) June 28, 2025
लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC) का खिताब जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका का यह पहला टेस्ट मैच है. एक समय वे 55/4 पर सिमट गए थे. इससे पहले प्रीटोरियस, जो एक विकेटकीपर भी हैं, ने साथी डेब्यूटेंट डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर प्रोटियाज के लिए स्थिति बदल दी. जिन्होंने 51 रन बनाए, और दोनों ने सिर्फ 88 गेंदों पर 95 रनों की पार्टनशिप कर डाली.
💥 150 UP for Lhuan-dré Pretorius on debut! 🏏
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) June 28, 2025
It’s hard to put into words what a scintillating innings this has been: pure shot-making brilliance 🇿🇦💪!
A debut for the ages! 🔥#WozaNawe pic.twitter.com/qWJ5w6pFsh
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के अलावा एंड्रयू हडसन, जैक्स रूडोल्फ, अल्वीरो पीटरसन, फाफ डु प्लेसिस, स्टियन वैन जाइल और स्टीफन कुक भी डेब्यू मैच पर टेस्ट शतक लगा चुके हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.