Advertisement

ODI Rankings: शतक जड़ते ही विराट कोहली को हुआ फायदा, रोहित शर्मा बने बाबर आजम के लिए खतरा

ODI Rankings:पाकिस्तान के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का फायदा विराट कोहली और कुलदीप यादव को मिला है. दोनों वनडे रैंकिंग में एक-एक स्थान ऊपर चले गए हैं.

Latest News
ODI Rankings: शतक जड़ते ही विराट कोहली को हुआ फायदा, रोहित शर्मा बने बाबर आजम के लिए खतरा
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली. जिसका फायदा उनको आईसीसी वनडे रैंकिंग में मिला है. वो एक बार फिर से टॉप 5 में आ गए हैं. उन्होंने डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया है.

जो पहले रैंकिंग में 5वें नंबर पर थे. वही रोहित शर्मा भी बाबर आजम के बेहद नजदीक आ गए हैं. जो इस समय रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं. जबकि शुभमन गिल नंबर 1 पर और मजबूत हो गए हैं. 

बाबर आजम से आगे निकल सकते हैं रोहित 

बाबर आजम से पिछले हफ्ते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से नंबर 1 का ताज छिन गया था. उनकी जगह शुभमन गिल आ गए थे. अब बाबर आजम 2 नंबर पर भी नीचे आ सकते हैं. क्योंकि उनके और रोहित के बीच काफी कम अंतर बचा है. 

वही हेनरिक क्लासेन 749 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं. जबकि नंबर 5 पर विराट कोहली आ गए है. वही टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी हैं. जो आईसीसी रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं.

कुलदीप और शमी को मिला फायदा 

पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है. वो तीसरे नंबर से दूसरे पर आ गए हैं.

वही मोहम्मद शमी भी एक स्थान ऊपर आ गए हैं. जबकि श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा टॉप पर बने हुए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement