क्रिकेट
भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 465 रन पर समेट दिया. जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 5 अहम विकेट झटके. वही दूसरी पारी में भारत 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना चुके हैं. साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं.
IND vs ENG Day 3 Highlights: भारत की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही. पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वह सिर्फ 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ (Jamie Smith) को कैच दे बैठे. अपना डेब्यू मैच खेल रहे और पहली पारी में खाता नहीं खोल सके साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) 30 रन बनाकर आउट हुए. 48 गेंद की अपनी पारी में साई ने 4 चौके लगाए. वो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का शिकार बने.
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक केएल राहुल (KL Rahul) 75 गेंद पर 7 चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल (Shubman Gill) 10 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है. चौथे दिन भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरेगी. तो केएल राहुल और कप्तान गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत और लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर से भी बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी. दूसरी पारी में भी बेहतर बल्लेबाजी से भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड को चौथी पारी में दबाव में ला सकते हैं.
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 465 पर खत्म हुई. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन बनाए. वही हैरी ब्रूक दुर्भाग्यशाली रहे और 99 रन पर आउट हो गए. बेन डकेट ने 62, जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में भारत से 6 रन से पिछड़ी. भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे.
Stumps on Day 3 in Headingley 🏟️#TeamIndia move to 90/2 in the 2nd innings, lead by 96 runs.
— BCCI (@BCCI) June 22, 2025
KL Rahul (47*) and Captain Shubman Gill (6*) at the crease 🤜🤛
Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/JSlTZeG4LR
भारत की तरफ से गेंदबाजी में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह स्टार बनकर उभरे. बुमराह ने 24.4 ओवर में 5 मेडन ओवर फेंके और 83 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.