Advertisement

DC के IPL 2025 से बाहर होते ही इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे KL Rahul, BCCI से किया ये खास अनुरोध

आईपीएल 2025 से दिल्ली कैपिटल्स के बाहर होने के बाद केएल राहुल टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी वजह से उन्होंने बीसीसीआई से एक खास अनुरोध किया है.

Latest News
DC के IPL 2025 से बाहर होते ही इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे KL Rahul, BCCI से किया ये खास अनुरोध

KL Rahul

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था, जहां राहुल ने काफी दमदार प्रदर्शन किया और एक शतक भी ठोका. राहुल का नाम इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट में है. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद राहुल टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं. इस वजह से उन्होंने बीसीसीआई से एक खास अनुरोध किया है. आइए जानते हैं कि राहुल क्या चाहते हैं. 

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "वो सोमवार को उड़ान भरेंगे और भारत ए टीम के साथ दूसरा अनऑफिशयल टेस्ट खेलेंगे. हालांकि वो सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा हैं, जो पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे. इन मैचों से उन्हें खेल का समय और मैच अभ्यास मिलेगा."

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ऐसे है राहुल के आंकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल के काफी शानदार आंकड़े हैं. उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 18 मैचों में 29.88 की औसत से 807 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 5 शतक भी लगाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में साल 2021 में 129 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. 

टीम इंडिया ए का फुल स्क्वाड( अनऑफशियल टेस्ट)

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, खलील अहमद, आकाश दीप, मानव सुथार, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे.
नोट- दूसरे मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन जुडेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement