Advertisement

KKR vs GT Pitch Report: ईडन गार्डन में होगी रनों की बारिश? जानें कैसी है कोलकाता की पिच रिपोर्ट

KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला खेला ईडन गार्डन में खेला जाएगा. यहां पढ़ें कोलकाता की पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
KKR vs GT Pitch Report: ईडन गार्डन में होगी रनों की बारिश? जानें कैसी है कोलकाता की पिच रिपोर्ट

KKR vs GT Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला खेला ईडन गार्डन में खेला जाएगा. केकेआर अपना पिछला मुकाबला बुरी तरह गंवाकर आ रही है. टीम को 112 रनों का टारगेट मिली था, लेकिन टीम केवल 95 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. वहीं गुजरात की टीम अपनी पिछला मैच जीतकर आ रही है. अंक तालिका में जीटी 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वहीं केकेआर छठे स्थान पर विराजमान है. केकेआर-जीटी मुकाबला रोमांचक हो सकता है. आइए जानते हैं कि कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट कैसी है.

केकेआर वर्सेस जीटी मैच के ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच सपाट है और इस पिच पर काफी उछाल भी है. जिससे बल्लेबाजों क बड़े शॉट खेलने में आसानी हो जाती है. हालांकि इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे वैसे स्पिनर्स बल्लेबाज पर हावी हो सकते है. 

ईडन गार्डन के आईपीएल रिकॉर्ड्स

ईडन गार्डन में अब तक कुल 96 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 40 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं 56 बार रनों की पीछा करने वाली टीम जीती है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर रनों की पीछा करना पसंद करते हैं और ज्यादातर उन्हें कामयाबी भी मिली है. 

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 2 बार जीत हासिल की है और केकेआर ने 1 बार मुकाबला जीता है. हालांकि एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले साल यानी आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच मैच बारिश की चपेट में आ गया था. ऐसे में अब केकेआर अपने घर पर जीटी को हराकर आंकड़ों में बराबर करना चाहेगी. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मूइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया.

गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement