क्रिकेट
KKR vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. गुजरात ये मुकाबाल जीतते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं केकेआर के लिए इस रेस में बने रहने के लिए जीत बहुत जरूरी है. ऐसे में केकेआर और जीटी के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. आइए जानते हैं कि कोलकाता की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसको फायदा होगा.
कोलकाता की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं है. इस छोटे ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे खूब चौके-छक्के लगते हैं. इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. हालांकि, इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैयदा कर सकते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में यहां ओस भी पड़ सकती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
KKR vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है. हालांकि, एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा कोलकाता पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप और ब्लेसिंग मुजरबानी.
गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से