क्रिकेट
Sachithra Senanayake charged with match-fixing: श्रीलंका और केकेआर के पूर्व स्पिन गेंदबाज सचित्रा सेनानायके पर मैच फिक्सिंग के ट्रायल अब हंबनटोटा हाई कोर्ट में चलेंगे.
श्रीलंका और केकेआर के पूर्व स्पिन गेंदबाज सचित्रा सेनानायके पर मैच फिक्सिंग के आरोप में केस दर्ज किया गया है. वहीं हंबनटोटा हाई कोर्ट ने सेनानायके पर आरोप तय कर दिए हैं. ये पूरा मामला लंका प्रीमियर लीग 2020 से जुड़ा है. इस लीग के दौरान सचित्रा ने अपने साथी खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के लिए लुभाने की कोशिश की थी. जिसके बाद श्रीलंका के इस स्पिन गेंदबाज की मुश्किलें बढ़ गई.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा बनाई गई नई एंटी-करप्शन कानून के तहत ये पहला मामला पाया गया था. जिसमें किसी इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग के आरोप में मामला दर्ज हुआ हो. इस केस में केकेआर के पूर्व गेंदबाज को साल 2023 में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन सचित्रा को कुछ समय के बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई थी.
श्रीलंका के लोकल मीडिया के मुताबिक स्पिन गेंदबाद सचित्रा सेनानायके ने कोलंबो किंग्स के खिलाड़ी थरिंदु रत्नायके से संपर्क साधा था. वही उन्होंने 2 खिलाड़ियों से मैच फिक्सिंग को लेकर बात की थी. लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके. सचित्रा सेनानायके को श्रीलंका के एंटी-करप्शन टीम ने पकड़ लिया था.
The Attorney General has filed an indictment before the Hambantota High Court against former cricketer Sachithra Senanayake, over alleged match-fixing during the 2020 Lanka Premier League:.- Hiru #CricketTwitter pic.twitter.com/XY3KgqaPfY
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) June 5, 2025
सचित्रा सेनानायके श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारुप में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 1 टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले थे. जिसमें सेनानायके ने वनडे में 53 और टी20 में 25 विकेट लिए थे. वही उन्होंने आईपीएल में 9 विकेट अपने नाम किए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.