Advertisement

IPL 2026: KKR का ये खिलाड़ी होगा ट्रेड, 23.75 करोड़ है कीमत; काव्य मारन खेलेंगी फ्लॉप प्लेयर पर दांव!

IPL 2026, KKR: आईपीएल के अगले सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स अपने इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा सकती है और इस टीम में शामिल हो सकता है.

Latest News
IPL 2026: KKR का ये खिलाड़ी होगा ट्रेड, 23.75 करोड़ है कीमत; काव्य मारन खेलेंगी फ्लॉप प्लेयर पर दांव!

KKR, IPL 2025

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ट्रेड विंडो से हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो टीम के लिए घाटे का सौदा रहा. क्योंकि वो खिलाड़ी बुरी फ्लॉप रहा. इस वजह से शाहरुख खान के लगभग 24 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए. अब सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने इस खिलाड़ी को टीम में खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है. इसलिए हो सकता है कि वो प्लेयर अगले आईपीएल सीजन यानी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आ सकता है.

केकेआर से ये खिलाड़ी होगा बाहर!

आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट आ ही जाता है. अब काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद टीम पिछले साल खराब प्रदर्शन करने वाले केकेआर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही है. वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 में 23.75 करोड़ रुपये में टीम ने खरीदा गया था. लेकिन इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी उनका प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा. इस वजह से कोलकाता वेंकटेश अय्यर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

काव्या मारन फ्लॉप खिलाड़ी पर खेलेंगी दांव

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए ईशान किशन की टीम से छुट्टी हो सकती है. टीम उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को शामिल करने की योजना बना रही है. क्योंकि वेंकटेश अय्यर की तरह ही ईशान किशन का भी पिछले सीजन निराशजनक रहा था. किशन अपनी टीम के लिए 14 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में 35.40 की औसत और 152.58 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया था. 

ऐसा रहा वेंकटेश का पिछला सीजन

आईपीएल के 18वें सीजन में वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए कुल 11 मैच खेले थे. लेकिन इस सीजन वेंकटेश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. टीम के लिए उन्होंने 7 पारियों में 20.29 की औसत से सिर्फ 142 रन ही बनाए थे. जबकि उनका स्ट्राइक रेट केवल 139.21 का ही रहा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement