Advertisement

पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ बेकाबू, मैदान में फैंस के साथ हुई लड़ाई; देखें Viral Video

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी की फैंस से जमकर लड़ाई हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
 पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ बेकाबू, मैदान में फैंस के साथ हुई लड़ाई; देखें Viral Video
Add DNA as a Preferred Source

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट मॉनगनुई खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान को 43 रन से हार का मुंह देखने को मिला. इसी के साथ ये सीरीज 0-3 से पाकिस्तान ने गंवा दी. 

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के आखिरी मैच में एक ऐसी घटना देखने को मिली. जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. दरअसल मैच के दौरान पाकिस्तान का एक खिलाड़ी मैच के बीच फैंस के साथ भिड़ गया.

इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि सुरक्षा गार्ड ने इस खिलाड़ी को रोकने की कोशिश की करनी पड़ी. मगर वो नहीं माना. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिस पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

टी20 सीरीज में भी खुशदिल पर हुआ था एक्शन

वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. जिसमें खुशदिल शाह ने खूब नाम बटोरा था. उन्होंने सीरीज के 1 मैच के दौरान बैटिंग करते वक्त न्यूजीलैंड के गेंदबाज फॉकेस को टक्कर मार दी थी. 

जिसपर खुशदिल शाह पर मैच रेफरी ने बड़ा एक्शन लिया था. उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था और उन्हें तीन डिमेरिट प्वॉइंट्स भी मिले थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement