Advertisement

केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में क्रेग एर्विन का विकेट लेते ही साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ऐसा कारनामा किया है. जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अफ्रीका का कोई स्पिन गेंदबाज नहीं कर सका है.

केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज
Add DNA as a Preferred Source

जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कप्तान केशव महाराज ने इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. केशव महाराज ने जिंबाब्वे के क्रेग एर्विन को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए.

महाराज ने यह उपलब्धि अपने 59वें टेस्ट में हासिल की हैं. महाराज ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में तीन विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में अब उनके 202 विकेट हो गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा साउथ अफ्रीका का कोई भी स्पिन गेंदबाज नहीं कर पाया है. 

टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रहा है महाराज का रिकॉर्ड 

टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले केशव महाराज साउथ अफ्रीका के 9वें गेंदबाज हैं. महाराज टेस्ट करियर में 11 बार एक पारी में पांच विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा, छह बार वह एक पारी में चार विकेट ले चुके हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 129 रन देकर नौ विकेट है. वहीं, एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 283 रन देकर 12 विकेट है.

अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज डेल स्टेन हैं. उन्होंने 93 मैचों में 22.95 की औसत से 439 विकेट लिए हैं. दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक हैं. जिन्होंने 108 मैच में 421 विकेट लिए हैं. वही तीसरे स्थान पर मखाया एंटिनी हैं. जिनके 101 टेस्ट में 390 विकेट हैं. 

टेंबा बावुमा की जगह मिली कप्तानी

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेंबा बावुमा हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. बावुमा की जगह केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है. यह पहला मौका है जब वह साउथ अफ्रीका के टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 

मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले दिन शनिवार को 55 रन पर चार विकेट खोने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19 साल के डेब्यूटेंट विकेटकीपर बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस के 153 और कॉर्बिन बॉश के नाबाद 100 रन की मदद से नौ विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित की थी. जिसके बाद जिम्बाब्वे की पहली पारी में 251 पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 167 रन की बढ़त मिल गई है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement