Advertisement

Karun Nair Double Century: करुण नायर ने इंग्लैंड में जड़ा दोहरा शतक, विराट कोहली का बनेंगे रिप्लेसमेंट!

Karun Nair Double Hundred: इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले करुण नायर ने इंग्लैंड लांयस के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है. हालांकि ध्रुव जुरेल शतक बनाने से चूक गए.

Latest News
Karun Nair Double Century: करुण नायर ने इंग्लैंड में जड़ा दोहरा शतक, विराट कोहली का बनेंगे रिप्लेसमेंट!
Add DNA as a Preferred Source

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारत को ओपनर और नंबर-4 के लिए नए बल्लेबाज के लिए तलाश कर रही है. जिसकी खोज को शायद करुण नायर ने खत्म कर दिया है. करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम मैंनेजमेंट को सकारात्मक संकेत देते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है. जिसकी मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय वॉर्मअप टेस्ट में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथे नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले करुण नायर अपनी दोहरा शतकीय पारी में बिल्कुल सहज लगे. उन्होंने इंग्लैंड लायंस को काफी बखूबी तरह से खेला. हालांकि ध्रुव जुरेल शतक बनाने से चूक गए.

करुण नायर की शानदार पारी देखकर जरुर विराट कोहली के फैंस में एक उम्मीद जागी है. करुण नायर ने 273 गेंदों पर अपना दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने इस दौरान 26 चौके और 1 छक्के लगाए. 

घरेल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन का मिला था इनाम 

करुण नायर के लिए घरेलू सीजन काफी कमाल का रहा था. उन्होंने एक ही घरेलू सत्र में 9 शतक ठोक दिए थे. जिसकी वजह से भारत के चयनकर्ताओं को मजबूर में करुण नायर को भारत ए और भारत के टेस्ट टीम में जगह देनी पड़ी है. करुण नायर ने इंग्लैंड लांयस के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इंग्लैंड दौरे पर अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की करने के लिए दावेदारी ठोक दी है.

नायर को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव हैं. उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला था. जहां करुण ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement