क्रिकेट
Brijesh Solanki Died: कुत्ते के काटने से भारत के इस खिलाड़ी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जिसके बाद क्रिकेट जगत में शोक मनाया जा रहा है.
भारत के एक खिलाड़ी को कुत्ते के काटने से होने वाली बिमारी रेबीज के कारण मौत हो गई है. खिलाड़ी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेयर की तड़प-तड़पकर जानकर चली गई है. दरअसल, कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी ने अपनी जान गंवा दी है. महज 28 साल की उम्र में बृजेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद पूरा क्रिकेट जगत शोक मना रहा है. आइए जानते हैं कि बृजेश के कब और कहां कुत्ते ने काटा था.
कुत्ते ने बृजेश के कब काटा?
उत्तर प्रदेश के कबड्डी प्लेयर बृजेश सोलंकी को करीब तीन महीने पहले एक कुत्ते के पिल्ले ने काट लिया था. लेकिन बृजेश ने उसे छोटी चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया था. इस बीच सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो तड़पते हुए नजर आ रहे हैं. इसी वजह से हम आपको उनका ये वीडियो नहीं दिखा सकते हैं. वीडियो काफी विचलित है, जिससे लोगों का भावना आहत हो सकती है.
कोच ने बताई खिलाड़ी की गलती
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी के कोच प्रवीण कुमार ने कहा, "सोलंकी ने अपने हाथ के दर्द को खेल की सामान्य चोट समझने की गलती की है. काटने की चोट छोटी थी और उसने उसे मामूली समझा. इसी वजह से उसने टीका नहीं लगवाया."
बृजेश को हो गया था रेबीज
कबड्डी अभ्यास के दौरान बृजेश सोलंकी को सुन्नपन की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन फिर हालत काफी बिगड़ गई और फिर उन्हें नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कोच ने बताया था कि उन्हें धीरे-धीरे रेबीज के लक्षण दिखने लगे थे. उन्हें एकदम से पानी से डर लगने लगा. उन्हें दिल्ली समेत किसी भी शहर के सरकारी हॉस्पिटल में इलान नहीं दिया गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.