Advertisement

अगर एशिया कप खेलेंगे Jasprit Bumrah, तो टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर? चीफ सिलेक्टर ने बताया पूरा प्लान

Ajit Agarkar on Jasprit Bumrah Workload: बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर पूरा प्लान बताया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
अगर एशिया कप खेलेंगे Jasprit Bumrah, तो टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर? चीफ सिलेक्टर ने बताया पूरा प्लान

Ajit Agarkar on Jasprit Bumrah Workload

Add DNA as a Preferred Source

बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. इससे पहले ऐसी कई खबरे थी कि बुमराह को टूर्नामेंट में नहीं लिया जाएगा और उन्हें आराम दिया जाएगा. क्योंकि टीम इंडिया को अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप के लिए काफी अहम है. लेकिन अब बुमराह स्क्वाड में है, तो क्या ऐसे में वो टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे? बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इसका खुलासा किया है. 

अगरकर ने बताय बुमराह को लेकर पूरा प्लान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा खासा ब्रेक मिल गया था. टीम मैनेजमेंट और फिजियो हमेशा संपर्क में रहते हैं. ये केवल अभी की बात नहीं है, बल्कि हमें बुमराह चोट से पहले उनकी फिटनेस का ख्याल था." 

उन्होंने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि बुमराह हमारे लिए सभी बड़े मैचों में उपलब्ध रहें. इंटरनेशनल क्रिकेट में हर एक मुकाबला अहम और बड़ा होता है. हालांकि तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर पूरी नजरे रखी जा रही हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में बुमराह को ज्यादा चोटे आई हैं. इसी वजह से उनका हमें खास ध्यान रखना होगा. क्योंकि वो बहुत खास गेंदबाज हैं."

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

रिजर्व खिलाड़ी- प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement