क्रिकेट
IPL 2026 सीजन के पहले कई टीमें बड़े बदलाव करने जा रही है. इसी बीच में लखनऊ के की टीम अपने हेड कोच के रूप में युवराज सिंह के नियुक्त करना चाहती है, आइए जानते है क्या पूरा मामला
IPL 2026 सीजन की सुगबुगाहट तेज होने लगी है. अगले कुछ हफ्तों में हो सकता है कि टूर्नामेंट के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाए. जिसमें कई खिलाड़ियों की टीम बदलेंगी. मगर उससे पहले कुछ फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव कर रही हैं, इसी क्रम में एक टीम में भारत के पूर्व ऑलराउंडर की बतौर हेड कोच एंट्री हो सकती है. जी हां, इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर IPL तक अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का जलवा दिखाने वाले युवराज IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच बन सकते हैं.
युवराज सिंह की शुरूआती चर्चाएं तेज
इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्रेंचाइजी फिलहाल युवराज सिंह के साथ कोचिंग को लेकर चर्चा कर रही है. हालांकि फिलहाल ये बातचीत शुरुआती स्तर पर है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अपने शुरुआती कोच जस्टिन लेंगर को अब बदलना चाहती है. इसकी वजह है कि उनका स्थानीय खिलाड़ियों के साथ वैसा कनेक्शन नहीं बन पा रहा है और इसकी फ्रेंचाइजी की बेहद जरूरत है. रिपोर्ट में बताया गया है कि लगातार दो विदेशी कोच के बाद अब फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को ही ये जिम्मेदारी देना चाहती है.
युवराज सिंह के पास मेंटॉरशिप को कोई अनुभव नहीं
दूसरी तरफ ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अभी तक युवराज सिंह का किसी भी टीम के साथ कोचिंग या मेंटॉरशिप का कोई अनुभव नहीं है. न ही वो किसी भी लेवल पर असिस्ट कोच रहे हैं. हालांकि, युवराज निजी तौर पर कोचिंग देते रहे हैं, जिसमें खास तौर पर टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. इन्हें युवराज ने पिछले कुछ सालों में अपनी तरफ से खास मदद पहुंचाई है. आने वाले दिनों में ये पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि लखनऊ की युवराज सिंह से बात बनती है या नहीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से