क्रिकेट
IPL 2026 Auction and Venue: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 नीलामी की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.
इंडियन प्रीमीयर लीग के 19वें सीजन की नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है. इस बार कई बड़े खिलाड़ियों की रिलीज किया गया है. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 नीलामी की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि आईपीएल के 19वें सीजन का ऑक्शन कब और कहां होगा?
कब होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन?
आईपीएल 2026 ऑक्शन साल 2025 दिसंबर में होगा. मंगलवार 16 दिसंबर को नीलामी का आयोजन होना है. इस बार कई टीमें ऐसी है, जो अपनी पसंद का खिलाड़ी लेने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर देंगी. इसमें केकेआर से लेकर सीएसके तक का नाम शामिल है.
कहां होगी आईपीएल 2026 ऑक्शन?
बीसीसीआई ने तारीफ के साथ साथ वेन्यू का भी ऐलान किया है. इस बार भारत में नीलामी नहीं होगी. इस बार आईपीएल ऑक्शन अबू धाबी में इसका आयोजन होगा. इस बार विदेश में खिलाड़ियों पर बोलनी लगने वाली है और फैंस इसका बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं.
कुल कितने स्लॉट खाली और कितने खर्त होंगे पैसे?
आईपीएल में हर एक टीम को ज्यादा से ज्यादा 25 प्लेयर्स स्क्वाड में रखने होते हैं. हालांकि अब कुल 77 स्लॉट खाली है. यानी सभी 10 टीमें अपने अपने स्लॉट भरेंगी और कुल 77 खिलाड़ी बिकने वाले हैं. इसमें से 27 विदेशी खिलाड़ी हैं. इन 77 प्लेयर्स के लिए टीमों के पास कुल 237 करोड़ रुपये हैं, जो इनपर खर्च होने वाले हैं. सबसे ज्यादा पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जो लगभग 65 करोड़ का पर्स रखे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.