Advertisement

IPL 2025: DC से हारी PBKS लेकिन खुश हो रहे RCB और MI के फैन्स, ये क्या माजरा है!

IPL 2025 Top 2 Qualification Scenario: पंजाब किंग्स के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश हुए हैं. आइए जानें आखिर पूरा माजरा क्या है.

Latest News
 IPL 2025: DC से हारी PBKS लेकिन खुश हो रहे RCB और MI के फैन्स, ये क्या माजरा है!
Add DNA as a Preferred Source

पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जिसमें समीर रिजवी के बल्ले से मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी देखने को मिली. इस हार के साथ पंजाब के अंकतालिका में टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. पीबीकेएस के इस हार से सबसे ज्यादा खुश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के फैंस हुए हैं. 

हालांकि पंजाब किंग्स अभी भी टॉप-2 में जगह बना सकती है. मगर उसे अब दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. आइए जानें आखिर पंजाब के हार से आरसीबी और एमआई के फैंस खुश क्यों हो रहे हैं. आइए जानें ये पूरा माजरा क्या है. 

जानें क्या है ये पूरा माजरा 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के टॉप टू के रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि पंजाब के हार से आरसीबी और एमआई के लिए टॉप-2 में जगह बनाने को संजीवनी मिली है. मुंबई इंडियंस अगर अपनी आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार देती है. तो उसके अंकतालिका में 18 अंक हो जाएंगे. जिससे मुंबई को टॉप-2 में पहुंचने की प्रबल संभावना हो जाएगी. 

वही पंजाब किंग्स के हार से आरसीबी भी राहत की सांस ले रही होगी. क्योंकि लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने पर बेंगलुरु के 19 अंक हो जाएंगे. बस उसे मुंबई इंडियंस के जीत की उम्मीद करनी होगी. वही मुंबई इंडियंस की पूरी नजर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच पर रहेगी. क्योंकि गुजरात अगर मैच हारती है. तो उसके 18 अंक ही हो पाएंगे और गुजरात का रनरेट मुंबई के अच्छा नहीं है. ऐसे स्थिति में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-2 में जगह बना बना लेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement