Advertisement

संजू सैमसन का राहुल द्रविड़ के साथ हुआ क्लेश! Viral Video ने मचाई खलबली; जानें क्या है असली सच

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा है. इस मैच में सुपर ओवर के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख फैंस दावे कर रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स की टीम में कुछ भी ठीक नहीं है.

Latest News
संजू सैमसन का राहुल द्रविड़ के साथ हुआ क्लेश! Viral Video ने मचाई खलबली; जानें क्या है असली सच
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में एक रोमांचक मैच देखने को मिला है. जिसका नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर तक खेला गया. जिसमें दिल्ली ने बाजी मार ली. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ के बीच मनमुटाव की बात साफ नजर आ रही है. 

वही फैंस भी ऐसे दावे कर रहे हैं. जिससे साफ है कि राजस्थान रॉयल्स टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. आईपीएल 2025 के सीजन में आरआर का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. जिसकी वजह से राजस्थान की टीम अंकतालिका में 8वें नंबर पर मौजूद है. 

संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ के बीच मनमुटाव! 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ अपनी सपोर्ट स्टाफ के साथ सुपर ओवर की प्लॉनिंग कर रहे थे. इस बीच चर्चा हो रही थी कि मिचेल स्टार्क के सामने कौन से बल्लेबाज बैटिंग करेंगे. 

 

मगर इन सबके बीच कप्तान संजू सैमसन डग आउट में टहल रहे थे. तभी एक खिलाड़ी उनको बुलाता है. मगर फिर वो संजू इस मीटिंग का हिस्सा नहीं बनाते हैं. इस वीडियो के हिसाब फैंस को लग रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement