Advertisement

IPL 2025 Prize Money: चैंपियन टीम को मिलेगा करोड़ों रुपये, रनर-अप पर भी होगी पैसों की बारिश

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम पर पैसों की बारिश होगी, जबकि रनर-अप टीम के अलावा प्लेऑफ टीम वाली भी मालामाल होगी.

Latest News
IPL 2025 Prize Money: चैंपियन टीम को मिलेगा करोड़ों रुपये, रनर-अप पर भी होगी पैसों की बारिश

IPL 2025 Prize Money

Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार विजेती टीम पर करोड़ों की बारिश होने वाली है. इतना ही नहीं रनर-अप टीम भी मालामाल होगी. आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी और रनर-अप टीम को कितना प्राइज मिलेगा. 

चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश

आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो काफी मोटी रकम है. इससे पहले यानी पिछले सीजन आईपीएल 2024 में चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये मिले थे. हालांकि बीसीसीआई ने इनामी राशि में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है. ऐसी उम्मीद है कि इस बार भी विजेती टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

रनर-अप टीम पर भी होगी 

आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम ही नहीं रनर-अप टीम पर भी पैसों की बारिश होने वाली है. रनर-अप टीम को 13.5 करोड़ रुपये मिले थे. पिछले सीजन भी रनर-अप टीम को इतनी ही राशि मिली थी. हालांकि बोर्ड की ओर से इस राशि में बढोतरी को लेकर कोई अपडेट नहीं है. ऐसी उम्मीद है कि चैंपियन टीम की तरह रनर-अप टीम को भी इतनी ही प्राइज मनी मिलेगी. 

प्लेऑफ टीमों की भी होगी चांदी

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच खेला जाएगा. जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने भी प्लेऑफ में जगह बनाई थी. जीटी और एमआई पर भी पैसों की बारिश होगी. क्वालिफायर 2 हारने वाली टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम क 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement