Advertisement

IPL 2025 Playoffs Team: क्वालिफायर 1 में आरसीबी के सामने होगी पंजाब की चुनौती, एमआई-जीटी खेलेंगी एलिमिनेटर

IPL 2025 Playoffs Team: टॉप-2 टीमों को डबल फायदा होगा, जबकि एमिनिटेर के लिए करो या मरो मुकाबला होगा.

Latest News
IPL 2025 Playoffs Team: क्वालिफायर 1 में आरसीबी के सामने होगी पंजाब की चुनौती, एमआई-जीटी खेलेंगी एलिमिनेटर

IPL 2025 Playoffs Team

Add DNA as a Preferred Source

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन यानी आईपीएल 2025 अपने अंत की ओर आ गया है. अब लीग के केवल प्लेऑफ मुकाबले खेले जाने हैं. बीती रात यानी 27 मई को आरसीबी ने लखनऊ के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की और अंक तालिका में दूसरा स्थान काबिज कर लिया है. अब टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर 1 खेलना होगा. इसके अलावा एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात और मुंबई एक दूसरे का आमन-सामना करने वाली हैं. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच कब और कहां मुकाबले खेले जाएंगे. 

आरसीबी-पीबीकेएस के बीच खेला जाएगा क्वालिफायर 1

आरसीबी ने एलएसजी को लीग के आखिरी मैच में हराकर 19 पॉइंट्स अर्जित कर लिए, जिसके बाद टीम ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली. पंजाब पहले ही 19 अंकों के साथ पहले पायदान पर थी. हालांकि मुबंई और गुजरात के पास भी मौका था, लेकिन मुंबई को पंजाब के हाथों हार मिली और फिर गुजरात को लखनऊ और चेन्नई के हाथों लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब आरसीबी और पीबीकेएस के बीच क्वालिफायर मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. 

टॉप-2 टीमों के पास होंगे दो मौके

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 वाली टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे. अगर कोई टीम हार जाती है, तो उसे क्वालिफायर 2 मुकाबला खेलना होगा. उदाहरण के तौर पर आरसीबी के खिलाफ पंजाब क्वालिफायर 1 हार जाती है, तो टीम के पास क्वालिफायर 2 खेलने का मौका है. क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम को एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर 2 खेलना होगा.

जीटी-एमआई के बीच होगा एलिमिनेटर

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच नॉकआउट मैच होगा. जो भी टीम इस मैच को गंवा देगी, उसका सपना पूरी तरह टूट जाएगा. इसके अलावा जो भी टीम ये मैच जीतेगी, तो वो फाइनल के लिए एक कदम आगे बढ़ाएगी. क्योंकि एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को क्वालिफायर 2 खेलना होगा और फाइनल खेलने के लिए क्वालिफायर 2 भी जीतना होगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम के बीच क्वालिफायर 2 खेला जाएगा. जीटी और एमआई के बीच शुक्रवार 30 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर खेला जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement