क्रिकेट
IPL 2025 Playoffs: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 69वां मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा. जिसमें जीतने वाली टीम सीधे अंकतालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी.
आईपीएल 2025 लीग स्टेज के आखिरी 2 मुकाबले बचे हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद अभी तक टूर्नामेंट की टॉप-2 टीमें नहीं मिल पाई है. मगर आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से एक टीम अपनी पक्की टॉप-2 में पक्की कर लेगी. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के गुजरात टाइटंस पर जीत दर्ज करने पर पूरा मामला उलझ गया.
गुजरात टाइटंस अंकतालिका में अभी टॉप पर बनी हुई है. लेकिन इस मुकाबले के बाद उसका नीचे आना तय माना जा रहा है. क्योंकि पंजाब किंग्स के मैच जीतने पर उनके 19 अंक हो जाएंगे. वही मुंबई इंडियंस अगर मुकाबला अपने नाम करती है. तो उसके 18 अंक हो जाएंगे. मगर अच्छे रनरेट की वजह से एमआई गुजरात को पीछे छोड़ देंगे. आइए इस मैच से पहले जानें कि आखिर आंकड़ों में दोनों टीमों में कौन-किसपर भारी है.
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम की जगह अंकतालिका में टॉप-2 जगहों में पक्की हो जाएगी. इस सीजन पंजाब किंग्स ने 13 मैच में 8 जीत के साथ 17 अंक लेकर अभी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. वही मुंबई इंडियंस 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स लेकर चौथे स्थान पर है. मगर मुंबई का रनरेट टॉप-4 में मौजूद सभी टीमों में सबसे ज्यादा है. ऐसे में मुंबई के मैच जीतने पर वो अंकतालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी. वही मुकाबला हारते ही पंजाब सीधे तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी.
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब को 15 मैच में सफलता मिली है. जबकि एमआई ने 17 मैच अपने नाम किए हैं.