Advertisement

Mumbai Indians Replacement: विल जैक्स, रियान रिकल्टन और कॉबिन बॉश के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इन 3 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Mumbai Indians Replacement: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स, रियान रिकल्टन और कॉबिन बॉश के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. यहां जानिए किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.

Latest News
Mumbai Indians Replacement: विल जैक्स, रियान रिकल्टन और कॉबिन बॉश के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इन 3 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Mumbai Indians Replacement

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 के लीग स्टेज मुकाबले 26 मई को खत्म हो जाएगी. ऐसे में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को ट्रिपल झटका लगने वाला है. दरअसल, 26 मई के बाद एमआई के विल जैक्स, रियान रिकल्टन और कॉबिन बॉश अपने देश वापस लौट जाएंगे और अपनी नेशनल टीम के साथ जुड़ जाएंगे. क्योंकि अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने इन तीनों खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इन तीनों प्लेयर्स की जगह किन्हें मौका मिला है और उन्हें कितने पैसे मिलेंगे. 

इन तीन खिलाड़ियों को किया रिप्लेस

मुंबई इंडियंस विल जैक्स, रियान रिकल्टन और कॉबिन बॉश की जगह जॉनी बेयरस्टो, चरिथ असलंका और रिचर्ड ग्लीसन को रिप्लेस किया गया है. ये तीनों खिलाड़ी 26 तक टीम के साथ जुड़ेंगे. हालांकि अब देखना ये है कि क्या मुंबई प्लेऑफ में क्वालिफाई कर पाती है या नहीं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान का फैसला होगा. एमआई और डीसी के बीच ये मुकाबला कल यानी बुधवार 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

आपको बता दें कि विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को लिया गया है. उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है.जबकि रिकल्टन की जगह ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये में लिया गया है. वहीं बॉश की जगह चरिथ को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement