क्रिकेट
MI Vs CSK Weather Report: आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला सीएसके के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है.
आईपीएल 2025 (IPL 2025) की रोमांचक शुरुआत हो चुकी है. रविवार को दो अहम मैच खेले जाने हैं और फैंस इनके लिए बहुत रोमांचित हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच (CSK Vs MI) इस सीजन का तीसरा मैच होगा.दोनों ही टीमों का यह इस साल का पहला मुकाबला है. मैच चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं. हालांकि, मौसम की वजह से इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. चेन्नई में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. बारिश की वजह से अगर मुकाबला रद्द होता है, तो फैंस को अपने सुपरस्टार खिलाड़ियों को पहला मैच खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.
आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों ही सबसे सफल टीमें हैं. दोनों टीमों ने 5 बार खिताब जीता है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले केो 'एल क्लासिको' कहा जाता है. दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले हर सीजन में व्यूअरशिप के लिहाज से रिकॉर्डतोड़ रहा है. अगर यह मैच रद्द होता है, तो फैंस को काफी निराशा होगी. चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा जैसे स्टार्स हैं. दूसरी ओर मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शुमार हैं. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसका ट्रेंड नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: जमकर हिंदी विरोध करें Stalin, अगले 2 महीनों तक Tamil Nadu को अपने इशारों पर नचाएगा ये शख्स...
चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले रोमांचक मैच में बारिश की वजह से बाधा बन सकती है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में रविवार को 80% तक बारिश की आशंका है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की आशंका 20% तक ही है. अगर बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली होती है, तो मैच तय समय से देरी से शुरू हो सकता है. रविवार को चेन्नई का तापमान 27 से 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने कोहली को किया इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ; वायरल हुआ Video
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.