क्रिकेट
आईपीएल 2025 के बाद एलएसजी के मालिक एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं. ऋषभ पंत नहीं इस खिलाड़ी पर गाज गिर सकती है.
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी असाधारण रहा था. एलएसजी ने नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ देकर खरीदा था और टीम को भागदौड़ उन्हें सौंपी थी. लेकिन पंत की कप्तानी में एलएसजी ने खराब परफॉर्मेंस की और प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी. लेकिन एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद अगले सीजन के लिए रणनीति बनाने लगे हैं. संजीव जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं और अपने एक दिग्गज को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
पंत नहीं इस दिग्गज पर गिरेगी गाज?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी में 14 मैचों में से 6 मुकाबले जीते, जबकि 8 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी. एलएसजी की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही. ऐसे में अब एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका एक बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं. दरअसल, पंत नहीं टीम के मेंटॉर जहीर खान पर गाज गिर सकती है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर ने टीम के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. ऐसे में बहुत कम उम्मीद है कि वो एलएसजी में नजर आएंगे. टीम के मालिक संजीव गोयनका टीम का हर फैसला खुद ही लेते हैं.
लगातार दूसरे सीजन में क्वालिफाई नहीं कर पाई एलएसजी
आईपीएल 2024 में केएल राहुल के पास टीम की कप्तानी थी. उनकी कप्तानी में भी टीम प्लेऑफ तक पहुंच नहीं पाई थी. हालांकि राहुल को रिलीज करने के बाद नीलामी में एलएसजी ने ऋषभ पंत पर भरोसा दिखाया. लेकिन पंत भी भरोसे पर खरे नहीं उतरे. राहुल की कप्तानी में भी एलएसजी 7वें स्थान पर थी. पिछले सीजन संजीव केएल राहुल पर भड़के नजर आए थे, जिसके बाद फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. हालांकि इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.