क्रिकेट
IPL 2025 Final Venue: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए वेन्यू में बदलाव कर दिया है. फाइनल मुकाबला कोलकाता से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है.
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाना है. बीसीसीआई ने इससे पहले फाइनल के लिए वेन्यू कोलकाता का ईडन गार्डन रखा था. लेकिन अब बोर्ड ने इसमें बदलाव कर दिया है. अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार को बीसीसीआई ने एक लंबी बैठक के बाद इसका फैसला लिया है. आइए जानते हैं कि क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 के मुकाबले कहां खेले जाएंगे.
बीसीसीआई ने एक लंबी बैठक में फाइनल और प्लेऑफ के अन्य मुकाबले के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है. फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेला जाएगा. वहीं पहला क्वालिफायर 29 मई को खेला जाना है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जाएगा. उसके बाद 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है. ये मैच भी न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में होगा. हालांकि क्वालिफायर 2 मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Destination ▶ Playoffs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
🏟 New Chandigarh
🏟 Ahmedabad
Presenting the 2️⃣ host venues for the #TATAIPL 2025 playoffs 🤩 pic.twitter.com/gpAgSOFuuI
आपतो बता दें कि बीसीसीआई ने मौसम के हिसाब से वेन्यू का फैसला किया है. क्योंकि देशभर में बारिश की संभावना है. इसी वजह से बीसीसीआई को ये बदलाव करना पड़ा है.
आईपीएल 2025 में अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने क्वालिफाई किया है. हालांकि अभी चौथे स्थान के लिए टीम बाकी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.