क्रिकेट
IPL 2025 Closing Ceremony: आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में बीसीसीआई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएगी और भारतीय सेना को सम्मानित किया जाएगा.
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब अपने अंत पर आ गया है. इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले 25 मई को फाइनल खेला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में अब बीसीसीआई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के लिए खास इंतजाम करने वाली है. आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जश्न मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि बोर्ड क्या खास इंतजाम कर जा रही है.
आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजन होना है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इसी सम्मान ने बोर्ड भारतीय सेना को सम्मानित दिया जाएगा.
🚨 IPL 2025 CLOSING CEREMONY FOR INDIAN ARMED FORCES 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 26, 2025
- BCCI Secretary confirmed the IPL 2025 closing ceremony will be dedicated for the Indian Armed forces. 🇮🇳 [Sportstar] pic.twitter.com/yyXaOx01rw
बीसीसीआई सचिव ने कही ये बात
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हम बीसीसीआई की ओर से हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी, हिम्मत और निस्वार्थ सेवा के लिए सलाम करता हूं. ऑपरेशन सिंदूर के तहक हमारे वीर बहादुरो ने बहादुरी दिखाई. वो देश को सुरक्षित रखने के अलावा हम सभी को प्रेरित करते हैं. इसी सम्मान में हमने फैसला किया है कि आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी सेना को समर्पित करेंगे और सैनिकों को सम्मानित करेंगे. क्रिकेट भले ही देश का सबसे पसंदीदा खेल हैं. लेकिन देश की अखंडता और सुरक्षा सबसे ऊपर है."
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. जहां 26 भारतीयों की जान गई थी. उसके बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान ने हमला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर का फैसला लिया, जिसके बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया था. हालांकि उसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन हमारे सैनिको ने उनकी हर कोशिश पर पानी फेर दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीद युद्धविराम हो गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.