Advertisement

IPL 2025 Closing Ceremony: आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये स्टार्स, जानें कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2025 Closing Ceremony: आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में ये सिंगर परफॉर्म करने वाला है, जो अपने आवाज से महफिल लूटेगा. यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी.

Latest News
IPL 2025 Closing Ceremony: आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये स्टार्स, जानें कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2025 Closing Ceremony 

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार 7.30 से खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन को खास बनाने के लिए खास इंतजाम किया है. आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम किया, जहां भारतीय सौनिको को सम्मानित किया जाएगा. इतना ही नहीं इस इवेंट पर कई स्टार्स परफॉर्म भी करेंगे. आइए जानते हैं कि क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी. 

ऑपरेशन सिंदूर के लिए होगा आयोजन

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के खत्म होने से पहले ऑपरेशन सिंदूर थीम का इंतजाम किया है. क्लोजिंग सेरेमनी के लिए बीसीसीआई ने सेना के तीनों प्रमुखों को आमंत्रित किया था, लेकिन वो तीनों ही आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2025 के फाइनल वाले दिन पूरा मैदान तिरंगे के रंग में रंगा होगा. 

कौन करेंगा क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म?

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में दिग्गज सिंगर शंकर महादेवन परफॉर्म करने वाले हैं. इस दौरान वो ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सैनिको को अपने गानों से सम्मानित करेंगे. 

कब और कहां होगी क्लोजिंग सेरेमनी?

आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगी. 

कहां होगी क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. जबकि फैंस टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं. 

कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी फाइनल मुकाबले से एक घंटा पहले शुरू होगी. यानी इसका कार्यक्रम शाम 6 बजे से स्टार्ट होगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement