Advertisement

ओवर नहीं गेंदों के आधार पर अब तय होगा पावरप्ले! ICC ने बदला टी20 का बड़ा नियम?

ICC NEW T20 POWERPLAY RULE: आईसीसी ने टी20 के पावरप्ले नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. जिसके हिसाब से अब ओवर नहीं बल्कि गेंदों के मुताबिक पावरप्ले तय किया जाएगा.

Latest News
ओवर नहीं गेंदों के आधार पर अब तय होगा पावरप्ले! ICC ने बदला टी20 का बड़ा नियम?
Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी ने टी20 के पावरप्ले नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. जिसमें अब बारिश होने पर पावरप्ले को ओवर की बजाय गेंदों के आधार पर तय किया जाएगा. जोकि बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी खबर है. मौजूद नियम के हिसाब से 20 ओवर के मैच में शुरुआती 6 ओवर पावरप्ले का होता है. पहले बारिश होने की स्थिति में ओवर कटने पर उसी के आधार पर पावरप्ले तय होता था.

वही आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट के भी कई नियम बदले हैं. जिसमें ओवर-रेट पर नियंत्रण के लिए स्टॉप क्लॉक का उपयोग, नो-बॉल पर भी कैच की वैधता जांचना और घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्लेयर रिप्लेसमेंट की मंजूरी देना पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की शर्तों में किए गए कुछ अन्य प्रमुख बदलाव हैं. 

क्या है नया टी20 नियम 

आईसीसी के नए टी20 नियम के मुताबिक अब बारिश की स्थिति में ओवर कटने पर बॉल के हिसाब से पावरप्ले तय होगा. नए नियमों के अनुसार आठ ओवर की पारी में अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा. इसी तरह नौ ओवर की पारी में 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा. ये नियम जुलाई से लागू होंगे. आठ ओवर के उदाहरण में, तीसरे ओवर की दो गेंदों के बाद अंपायर संकेत देंगे. जिसके बाद तीन अतिरिक्त फील्डर सर्कल के भीतर से बाहर जा सकेंगे. 

यह नियम मौजूदा समय में इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कई सालों से उपयोग किया जा रहा है. जहां ओवर के बीच में पावरप्ले खत्म होने से खिलाड़ियों या मैच अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होती है. सफेद गेंद वाले क्रिकेट से संबंधित नियम 2 जुलाई से लागू होंगे. 

जुलाई में शुरु होगा टी20 क्रिकेट 

मौजूदा समय में ज्यादातर देश टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. जुलाई में वनडे और टी20 क्रिकेट बड़े देश खेलते हुए नजर आएंगे. जिस वजह से इस नियम को जुलाई में लागू किया जा रहा है. इस समय भारत-इंग्लैंड, श्रीलंका-बांग्लादेश और वेस्टइंडीज- ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement