Advertisement

कौन हैं Pratika Rawal जिन्होंने केवल 8 वनडे पारियों में तोड़ दिया 500 रन का रिकॉर्ड?

Who is Pratika Rawal: भारतीय महिला क्रिकेट में प्रतिका रावल ने इतिहास रच दिया है और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने एक गोल्ड मेडल भी जीता हुआ है.

Latest News
कौन हैं Pratika Rawal जिन्होंने केवल 8 वनडे पारियों में तोड़ दिया 500 रन का रिकॉर्ड?

Pratika Rawal.

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल ने महिला वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारतीय महिला वनडे में सबसे तेज 500 रन बना दिए हैं. हालांकि वनडे क्रिककेट में ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनी है. इतना ही नहीं उन्होंने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में लगातार 5वां अर्धशतक भी ठोक दिया है. मिताली राज के बाज वो ऐसा करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं. आइए जानते हैं कि प्रतिका रावल कौन है और उनका अब तक करियर कैसा रहा है. 

कौन है प्रतिका रावल?

प्रतिका रावल का जन्म 1 सितंबर 2000 में दिल्ली की रहने वाली है. उन्होंने दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई पूरी की है और साथ ही जीएसएस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है. हालांकि प्रतिका ने चार साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. 

प्रतिका बास्केटबॉल में जीत चुकी हैं गोल्ड

आपको बता दें कि प्रतिका रावल ने बताया था कि मनोविज्ञान के अध्ययन से उनके क्रिकेट करियर को आकार देने में मदद मिली है. रावल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.5 प्रतिशत अंक लाई थीं. हालांकि साल 2019 में 64वें स्कूल नेशनल गेम्स में बास्केटबॉल खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता था. 

इस रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम

प्रतिका रावन ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. प्रतिका एक पारी में 150 रन बनाने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई थीं.  उन्होंने अपने शतक के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. प्रतिका ने पहली 6 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. प्रतिका ने इस दौरान 444 रन बनाए हैं, जो सबसे ज्यादा है. उसके बाद इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 434 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement