क्रिकेट
Rinku Singh in UP Government: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को यूपी सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा मिला है. अब वो इस विभाग में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, योगी सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी दे दी है और अब वो सरकार के लिए भी काम करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में उन्होंने समाजवार्दी पार्टी की सासंद प्रिया सरोज से मंगनी की थी और जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है. लेकिन शादी से पहले रिंकू सिंह भी यूपी सरकार के साथ जुड़ गए हैं. आइए जानते हैं कि उन्हें कौनसे विभाग में पद मिला है.
इस पद को संभालेंगे रिंकू सिंह
भारतीय स्टार रिंकू सिंह को खेल कोटा से बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. बुधवार 25 जून का इसका आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में रिंकू सिंह ने मेडिकल समेत अन्य दस्तावेजों को पूरा करने को कहा गया है. क्रिकेट के साथ साथ रिंकू अब सरकारी नौकरी भी करते हुए नजर आएंगे. हालांकि उन्हें ये खेल कोटा से मिली है. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्य के सरकारी ने बड़े पद की जिम्मेदारी दी हुई है.
बता दें कि राज्य सरकार ने रिंकू सिंह को उस नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में पद दिया जा रहा है, जो इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रौशन कर चुके हों या कर रहे हों. रिंकू सिंह ने आईपीएल में 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. वहीं अब रिंकू सिंह भी उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें क्रिकेटर्स को सरकार तरफ से कोई सरकारी पद दी गई हों.
उनकी मंगेतर है सासंद
गौरतब है कि रिंकू सिंह की होने वाली वाइफ प्रिया सरोज भी सरकार से जुड़ी हुई हैं. वो समाजवार्दी पार्टी की तरफ से यूपी के मछलीशहर सासंद हैं. हालांकि रिंकू और प्रिया की इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी. लेकिन रिंकू के क्रिकेट शेड्यूल को लेकर शादी टाल दी गई है. लेकिन अभी शादी की सही तारीख सामने नहीं आई हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.