Advertisement

टेस्ट सीरीज के बीच अस्पताल पहुंचा भारतीय कप्तान! कराई सर्जरी; जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

Suryakumar Yadav Sports Hernia Surgery: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा है. इस बात की जानकारी खुद सूर्या ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है.

Latest News
टेस्ट सीरीज के बीच अस्पताल पहुंचा भारतीय कप्तान! कराई सर्जरी; जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG TEST SERIES) के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जर्मनी के म्युनिख में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल आपरेशन हुआ है. सूर्या ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है. हाल ही में सूर्यकुमार यूके गए थे.

जहां पर उन्होंने विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद सर्जरी करवाने का फैसला किया. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव जर्मनी में सर्जरी के बाद बेंगलुरू में बीसीसीआई (BCCI) के एनसीए (NCA) पर रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे.  

कब करेंगे मैदान पर वापसी 

आईपीएल 2025में शानदार प्रदर्शन करने पर सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला था. उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया के साथ पूरा सीजन खेला था. यह तीन साल में सूर्यकुमार का तीसरा आपरेशन है.  इससे पहले 2023 में उनके टखने का आपरेशन हुआ था और 2024 में खेल हर्निया की भी सर्जरी हुई थी. सूर्यकुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा कि पेट के निचले दायें ओर खेल हर्निया की सर्जरी हो गई है.

यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल आपरेशन के बाद अब मैं रिकवरी की राह पर हूं. सूर्यकुमार अगस्त में बांग्लादेश के दौरे से वापसी कर सकते हैं. जिसमें भारत को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि सूर्यकुमार ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से 50 ओवरों के प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement