Advertisement

सिर्फ लीजेंड्स या अब पूरी तरह से Ind-Pak के मुकाबले होंगे रद्द? एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में होनी है भिड़ंत

Indian vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच WCL 2025 में मुकाबला रद्द होने के बाद एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चर्चा शुरू हो गई है.

Latest News
सिर्फ लीजेंड्स या अब पूरी तरह से Ind-Pak के मुकाबले होंगे रद्द? एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में होनी है भिड़ंत

India vs Pakistan

Add DNA as a Preferred Source

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में रविवार 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की लीजेंड्स टीम को एक दूसरे से मुकाबला खेलना था. लेकिन हरभजन सिंह समेत इरफान पठान तक क्रिकेटर्स ने इसकी आलोचना की. इसके अलावा फैंस भी नहीं चाहते हैं कि अब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा. पहलगाम अटैक के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिल्कुल खराब हो गए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या WCL के अलावा एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय खिलाड़ी और फैंस मैच को रद्द करने की मांग करेंगे?

WCL में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को रद्द कर दिया गया है. खिलाड़ी और फैंस की आलोचनाओं के बाद आयोजकों ने ये बड़ा फैसला लिया है. पूर्व ओपनर शिखर धवन ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह के मुकाबले के लिए मना कर दिया था. हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान समेत युवराज सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. इतना ही नहीं फैंस भी इसकी आलोचना कर रहे हैं, जिसके बाद आयोजकों ने WCL में भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द कर दिया गया है. 

क्या एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी रद्द होगा मुकाबला?

एशिया कप 2025 इसी साल सितंबर के महीने में खेला जाना है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं दो बार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. लेकिन WCL में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने के बाद अब चर्चा होने लगी है कि क्या एशिया कप में दोनों देशों के बीच मुकाबला रद्द होगा? हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है. अगर भारतीय खिलाड़ी खेलने से मना करते हैं और फैंस भी उनका साथ देते हैं, तो जरूर भारत-पाकिस्तान मैच कैंसल हो सकता है. लेकिन अब बात करें आईसीसी इवेंट की तो क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला रद्द होगा?

आईसीसी इवेंट में अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना करते हैं, तो क्या होगा? ऐसी उम्मीद बहुत ही कम है कि भारतीय खिलाड़ी खेलने से मना करें. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो टीम को पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ सकता है. लेकिन ये पूरी तरह आईसीसी पर निर्भर करेगा कि आखिर वो क्या फैसला लेती है. क्योंकि अगर पाकिस्तान खेलने के लिए तैयार है और भारत नहीं, तो आईसीसी को पाकिस्तान के हक में फैसला लेना पड़ सकता है. अब देखना ये बेहद दिलचस्प है कि क्या एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा या नहीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement