क्रिकेट
India vs England Leeds Head to Head Records: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है. जो शुभमन गिल के लिए एक बड़ी चुनौती है.
आईपीएल 2025 अब समापन की तरफ है. जिसकी वजह से फैंस अब टेस्ट क्रिकेट का बड़े ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद अब शुभमन गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. नए टेस्ट कप्तान के लिए पहला टेस्ट मैच ही बड़ी अग्रिपरीक्षा है. भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा.
शुभमन गिल पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वो भी ऐसी सरजमीं पर जहां उनको टेस्ट क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव भी नहीं है. ऐसे में बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की मुश्किलें और बढ़ गई है. आइए जानें भारत का लीड्स में रिकॉर्ड कैसा है.
शुभमन गिल के भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनाए जानें पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. विदेशों सरजमीं पर गिल का रिकॉर्ड खराब रहा है. इसके बावजूद गिल को जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों से आगे रखा गया.
ऐसे में शुभमन गिल के कंधों पर जिम्मेदारी दोगुना बढ़ गई है. गिल से सफर की शुरूआत बतौर कप्तान लीड्स से होगी. जहां पर भारत ने 23 साल से एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है. शुभमन के सामने इस सूखे को खत्म करने की बड़ी चुनौती होगी.
भारतीय टेस्ट टीम का रिकॉर्ड लीड्स के मैदान पर काफी खराब रहा है. इस मैदान पर भारत ने साल 2002 में जीत दर्ज की थी. जिसके बाद से टीम इंडिया लीड्स में 23 साल के सूखे को खत्म करने के लिए बेकरार है.
Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series 💪
— BCCI (@BCCI) May 24, 2025
A look at the squad for India Men’s Tour of England 🙌#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2cnQoWIpq
भारत ने लीड्स में कुल 7 मैच खेले है. जिसमें 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. वही सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है. जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.