Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में अभिशेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूर

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा को छोड़कर सभी भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक खेल दिखाया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने शानदार खेलते हुए एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

Latest News
टी20 इंटरनेशनल में अभिशेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूर

India vs Australia

Add DNA as a Preferred Source

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों काफी निराशाजनक रहा. भारतीय टीम की पारी इस मुकाबले में 18.5 ओवर्स में सिर्फ 125 रन बनाकर सिमट गई. लेकिन दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा के बल्ले से टीम इंडिया की पारी में 68 रन देखने को मिले जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों का सामना किया. अभिषेक शर्मा की पारी के बदौलत ही टीम इस स्कोर पर पहुंच पाई है. 

8 चौके और 2 छक्के लगाकर बनाए 68 रन

वहीं अपनी इस शानदार पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए जिसके दम पर वह पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने में कामयाब रहे. दरअसल जब से अभिषेक शर्मा ने टी20 में अपना डेब्यू किया है तब से लगातार उनका प्रदर्शन अच्छा देखने को मिल रहा है. आज बल्लेबाजी करते करते हुए अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. 

दूसरा छ्क्का लगाकर तोड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी पारी के दौरान दूसरा छक्का लगाया तो उसी के साथ वह ओपनिंग बल्लेबाज के तौर फुल मेंबर्स टीम के प्लेयर के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. मोहम्मद रिजवान की बात करें तो साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 42 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक ने इस लिस्ट में मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिसमें वह अभी तक साल 2025 में कुल 43 छक्के लगा चुके हैं. बता दें कि अभी तक अभिषेक शर्मा ने टी20 फॉर्मेट के कुल 26 मैच खेले है, जिनमें उन्हें 25 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. अभिषेक ने इस दौरान 37.44 के औसत से कुल 936 रन बनाए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement