क्रिकेट
India vs Afghanistan Series: वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कब, कहां और कैसे सीरीज देख सकते हैं.
31 मई रविवार को आईपीएल 2026 का अंत हो गया है और अब फैंस के भारतीय टीम के खिलाड़ियों के एक साथ देश के लिए खेलता हुआ देखना चाहते हैं. आईपीएल के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जानी है. हालांकि, फैंस अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कब, कहां और कैसे सीरीज देख सकते हैं.
कब खेला जाएगा टेस्ट मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मुकाबला खेला जाना है. ये मुकाबला 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा. साल 2018 के बाद पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम में कई नए खिलाड़ियों को पहली बार चुना गया है.
कब और कहां खेली जाएगी भारत-अफागानिस्तान सीरीज?
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6 दून से 10 तक खेला जाएगा. उसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मुकाबला 13 जून को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 17 जून और आखिरी मैच 10 जून को खेला जाएगा.
कहां होगी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी.
टेस्ट मैच के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से