Advertisement

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान, यहां देखें आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज की पूरी स्क्वॉड

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज (6 जून) हो गया है. सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान दी गई है.

Latest News
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान, यहां देखें आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज की पूरी स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी (Image Source- BCCI)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने जून 2026 के अंत में होने वाले टीम इंडिया के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज (6 जून 2026) भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 

इस दौरे की शुरुआत भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से करेगी. इसके तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी, जहां मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है.

श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

इस दौरे के लिए सबसे बड़ा उलटफेर टी20 टीम की कप्तानी में देखने को मिला है. बीसीसीआई ने स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है. अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अय्यर ही टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.

इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव. 

 

वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम

इस सिलेक्शन की सबसे बड़ी और खूबसूरत खबर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर रही. आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से रनों का तूफान लाने वाले वैभव को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए 16 मैचों में कुल 776 रन कूट डाले थे. इस बेमिसाल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीजन की 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा जमाया था. सिलेक्टर्स ने उनके इस शानदार फॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया और सीधे इंग्लैंड दौरे का टिकट थमा दिया.  

एशियन गेम्स स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह

 

गेंदबाजी और ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में गहरायी

टीम में वैभव के अलावा युवा प्रिंस यादव और नितीश रेड्डी को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए गए हैं. स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर होगी, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप सिंह और आईपीएल के स्टार हर्षित राणा संभालेंगे. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement